एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.05% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.02% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.13% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.15% की गिरावट है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.36% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.79% ऊपर है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 16 अंक की गिरावट के साथ 7314 पर है। (शेयर मंथन, 29 मई 2014)