एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की गिरावट है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.79% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.31% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.10% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.17% की मजबूती है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.36% की कमजोरी है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 5 अंक की गिरावट के साथ 7225 पर है। (शेयर मंथन, 02 जून 2014)