एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह कमजोरी का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.04% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.60% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.74% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.05% की बढ़त है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.33% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.40% नीचे है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 7 अंक की बढ़त के साथ 7,430 पर है। (शेयर मंथन, 04 जून 2014)