एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.14% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.06% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.39% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.24% नीचे है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.22% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.14% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 19 अंक की मजबूती के साथ 7675 पर है। (शेयर मंथन, 11 जून 2014)