एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की बढ़त है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.77% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.23% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.31% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.46% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.20% की गिरावट है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.05% ऊपर है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 5 अंक की मजबूती के साथ 7632 पर है।

(शेयर मंथन, 12 जून 2014)