एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) सपाट

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) एकदम सपाट है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.62% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.03% की हल्की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.06% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.14% की कमजोरी है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.01% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.08% की बढ़त है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले सपाट है और 7542 पर है। (शेयर मंथन, 16 जून 2014)