एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
कॉस्पी (Kospi) में 1.04% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की हल्की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.07% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.13% की गिरावट है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.23% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.32% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 27 अंक की मजबूती के साथ 7568 पर है।
(शेयर मंथन, 20 जून 2014)