एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.42% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.49% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.34% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.01% की हल्की कमजोरी है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.08% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.21% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के 12 अंक की बढ़त के साथ 7592 पर है।
(शेयर मंथन, 25 जून 2014)