एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।

हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.11% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.27% की बढत है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.32% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.21% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.27% की कमजोरी है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.06% की गिरावट है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 44 अंक की मजबूती के साथ 7769 पर है। 

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2014)