एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.60% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.18% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.07% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.35% ऊपर है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.04% की हल्की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.20% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 43 अंक की मजबूती के साथ 7758 पर है।
(शेयर मंथन, 04 जुलाई 2014)