एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.43% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.21% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.23% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.01% की हल्की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.54% की गिरावट है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.09% ऊपर है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 38 अंक की मजबूती के साथ 7790 पर है।
(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2014)