दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट है।
आज संसद में रेल मंत्री सदानंद गौड़ा (Sadananda Gowda) द्वारा रेल बजट पेश करने के बाद बाजार पर दबाव बढ़ा।
सेंसेक्स (Sensex) 26,000 और निफ्टी (Nifty) 7,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़क गया है।
दोपहर 2:14 बजे सेंसेक्स 312 अंक यानी 1.20% की गिरावट के साथ 25,788 पर है। निफ्टी 92 अंक यानी 1.18 % गिर कर 7,695 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 2.58% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 2.20% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.51% की गिरावट है। आज के कारोबार में रियल्टी और पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 5.59% की गिरावट है। पावर में 4.49%, धातु में 3.57%, कैपिटल गुड्स में 2.80%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.36%, तेल-गैस में 2.23%, ऑटो में 1.31%, बैंकिंग में 1.15% और टीईसीके में 1.07% की गिरावट है। आईटी में 0.91% और एफएमसीजी में 0.24% की कमजोरी है। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.05% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2014)