निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,585 पर, सेंसेक्स (Sensex) 137 अंक लुढ़का

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।

कल संसद में पेश होने वाले आम बजट 2014-15 से पहले घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा।

निफ्टी (Nifty) 7,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 137 अंक यानी 0.54% की गिरावट के साथ 25,445 पर रहा। निफ्टी 38 अंक यानी 0.50% गिर कर 7,585 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.57% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.44% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.82% की गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो और पावर में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 25,684 और निफ्टी 7,650 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 7,600 के स्तर से नीचे लुढ़का। हालाँकि इसके बाद जल्दी ही बाजार सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। निफ्टी भी 7,600 के स्तर से ऊपर पहुँचा। बाजार में इसके बाद एक सीमित दायरे में लाल निशान के ऊपर-नीचे होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घेरलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ी। निफ्टी 7,600 के स्तर से ऊपर-नीचे होता रहा। इसके बाद बाजार में भारी उतार-चढ़ाव होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट तेज होती चली गयी। निफ्टी एक बार फिर 7,600 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 25,365 और निफ्टी 7,552 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.43% का घाटा हुआ। पावर में 1.69%, रियल्टी में 1.60%, कैपिटल गुड्स में 1.47%, हेल्थकेयर में 1.44%, आईटी में 1.31% और टीईसीके में 1.22% की गिरावट रही। धातु में 0.53% और बैंकिंग में 0.50% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.84%, एफएमसीजी में 0.81% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.45% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2014)