एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की गिरावट है।

हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.19% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.54% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.45% की बढ़त है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.27% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.55% की कमजोरी है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 7 अंक की हल्की गिरावट के साथ 7561 पर है।

(शेयर मंथन, 11 जुलाई 2014)