एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.38% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.30% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.28% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.47% की बढ़त है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.13% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.03% की हल्की गिरावट है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 35 अंक की बढ़त के साथ 7485 पर है।

(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2014)