एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.23% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.12% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.50% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.05% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.48% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.57% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 30 अंक की बढ़त के साथ 7654 पर है।
(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2014)