एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.06% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.42% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.55% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.27% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) एकदम सपाट है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.21% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 11 अंक की गिरावट के साथ 7629 पर है।
(शेयर मंथन, 18 जुलाई 2014)