एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त बनी हुई है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.47% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.45% की तेजी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.66% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.08% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.11% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.03% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 10 अंक की बढ़त के साथ 7,800 पर है।
(शेयर मंथन, 28 जुलाई 2014)