एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त बनी हुई है।
हालाँकि, सिंगापुर निफ्टी 7,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.54% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.12% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.54% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.36% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.17% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.31% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 29 अंक की गिरावट के साथ 7,776 पर है।
आज ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजार बंद है।
(शेयर मंथन, 29 जुलाई 2014)