एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की गिरावट है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.35% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.03% की हल्की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.29% की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.32% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.83% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.17% की कमजोरी है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 12 अंक की गिरावट के साथ 7,776 पर है।

(शेयर मंथन, 31 जुलाई 2014)