एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 7700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.33% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.04% की हल्की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.46% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.81% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.81% की कमजोरी है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.28% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 30 अंक की गिरावट के साथ 7691 पर है।
(शेयर मंथन, 01 अगस्त 2014)