डॉव जोंस (Dow Jones) 317 अंक टूटा

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट रही। ब्याज दरों में अनुमान से पहले इजाफा होने की आशंका से अमेरिकी बाजार पर दबाव बना।

यूक्रेन और गाजा संकट की वजह से बाजार पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 317 अंक यानी 1.88% की गिरावट के साथ 16,563 पर रहा। नैस्डैक 93 अंक यानी 2.09% गिर कर 4,370 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 39 अंक यानी 2.00% की गिरावट के साथ 1,931 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का सितंबर वायदा भाव 0.26 डॉलर गिर कर 97.91 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का सितंबर फ्यूचर 2.20 डॉलर की मजबूती के साथ 1,283.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2014)