एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.63% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.07% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.42% की बढ़त है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.04% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.17% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.65% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 65 अंक की मजबूती के साथ 7668 पर है।
(शेयर मंथन, 04 अगस्त 2014)