आईटी (IT) क्षेत्र ने किया शुरुआती कारोबार में कमजोर

 

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह हल्की गिरावट का रुख है।

सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 8 अंक की गिरावट के साथ 25,657 पर है। निफ्टी (Nifty) 5 अंक की कमजोरी के साथ 7667 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.16% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% और बीएसई मिडकैप में 0.31% की बढ़त है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट आईटी (IT) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.17% नीचे है। 

(शेयर मंथन, 07 अगस्त 2014)