एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 7600 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.75% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 1.14% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.70% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.88% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.04% की हल्की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.85% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 54 अंक की गिरावट के साथ 7595 पर है।
(शेयर मंथन, 08 अगस्त 2014)