शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 7600 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह तेज गिरावट रुख है।

बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 7600 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।

सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 277 अंक की कमजोरी के साथ 25,312 पर है। निफ्टी 71 अंक की गिरावट के साथ 7578 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.34% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.42% और बीएसई मिडकैप में 1.34% की गिरावट है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.29% नीचे है। 

(शेयर मंथन, 08 अगस्त 2014)