एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 7600 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7600 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.06% की तेजी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.73% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.65% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.01% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.67% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.61% ऊपर है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 74 अंक की मजबूती के साथ 7643 पर है।

(शेयर मंथन, 11 अगस्त 2014)