एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) सपाट

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) हल्की बढ़त के साथ सपाट है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.07% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.26% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.30% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.12% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.08% की मजबूती है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.15% नीचे है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 2 अंक की मजबूती के साथ 7729 पर है।

(शेयर मंथन, 13 अगस्त 2014)