एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) सपाट

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) हल्की बढ़त के साथ सपाट है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.20% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.09% की हल्की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.31% ऊपर है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.45% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.63% की गिरावट है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 4 अंक की हल्की मजबूती के साथ 7917 पर है।

(शेयर मंथन, 25 अगस्त 2014)