एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.01% की मामूली कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.86% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.20% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.24% की तेजी है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.37% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.83% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 10 अंक की मजबूती के साथ 8,136 पर है।
(शेयर मंथन, 03 सितंबर 2014)