एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।

कॉस्पी (Kospi) में 0.26% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.22% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.20% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.34% की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.51% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.16% की कमजोरी है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 27 अंक की गिरावट के साथ 8,118 पर है।

(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2014)