भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।
सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 88 अंक यानी 0.32% की मजबूताी के साथ 27,174 पर है। निफ्टी 26 अंक यानी 0.32% की बढ़त के साथ 8,122 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.67% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.74% जबकि बीएसई मिडकैप में 0.72% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती आईटी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.24% ऊपर है।
(शेयर मंथन, 05 सितंबर 2014)