एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी गिरावट है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.35% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.62% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.50% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) एकदम सपाट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.42% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.33% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 20 अंक की कमजोरी के साथ 8,039 पर है।
(शेयर मंथन, 16 सितंबर 2014)