एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 8,000 से नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 8,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।

कॉस्पी (Kospi) में 0.75% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.08% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.57% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.20% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.15% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.12% की बढ़त है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 43 अंक की मजबूती के साथ 7,987 पर है।

(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2014)