एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.04% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.26% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.51% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.39% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.24% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.24% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 14 अंक हल्की मजबूती के साथ 7,940 पर है।
(शेयर मंथन, 07 सितंबर 2014)