एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी गिरावट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.98% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.36% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.59% की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.13% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.94% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 1.26% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 60 अंक गिरावट के साथ 7,925 पर है।
(शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2014)