एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।
कॉस्पी (Kospi) में 1.58% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.10% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.60% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.40% की बढ़त है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.58% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 3.34% की तेजी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 126 अंक की मजबूती के साथ 7,945 पर है।
(शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2014)