एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती बनी हुई है।

कॉस्पी (Kospi) में 0.33% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.53% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.04% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.87% की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.37% की बढ़त है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 33 अंक की बढ़त के साथ 8,053 पर है।

(शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2014)