एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।
कॉस्पी (Kospi) में 1.52% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.95% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.35% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.24% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.18% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.38% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 45 अंक की बढ़त के साथ 8,083 पर है।
(शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2014)