एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
कॉस्पी (Kospi) में 2.41% की तेजी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.47% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.35% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.84% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.68% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 53 अंक की मजबूती के साथ 8,247 पर है।
(शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2014)