एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की बढ़त है।

ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.57% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.18% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.11% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.72% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.58% ऊपर है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.71% की तेजी है। 

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 11 अंक की बढ़त के साथ 8,405.50 पर है।

(शेयर मंथन, 10 नवंबर 2014)