एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 8,500 के पार

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 8,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.33% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.49% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.60% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.03% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.96% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.88% की बढ़त है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 51 अंक की मजबूती के साथ 8,539 पर है।

(शेयर मंथन, 24 नवंबर 2014)