निफ्टी (Nifty) 8,400 से नीचे फिसला

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट बढ़ी है। 

सेंसेक्स (Sensex) 28,000 और निफ्टी (Nifty) 8,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गये हैं।

दोपहर 1:35 बजे सेंसेक्स 211 अंक यानी 0.75% की गिरावट के साथ 27,908 पर है। निफ्टी 64 अंक यानी  0.76% गिर कर 8,374 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.27% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.20% और मिडकैप में 1.11% की गिरावट है।

क्षेत्रों के लिहाज से धातु (Metal) और पावर (Power) सूचकांकों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है। धातु में 2.30% और पावर में 2.22% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2014)