एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में कमजोरी है।
सिंगापुर निफ्टी 8,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।
कॉस्पी (Kospi) में 1.38% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.28% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.24% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.14% की कमजोरी है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.02% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.59% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 20 अंक की कमजोरी के साथ 8,368 पर है।
(शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2014)