बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट रही। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से बाजार पर दबाव बढ़ा।
ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 268 अंक यानी 1.51% की गिरावट के साथ 17,533 पर रहा। नैस्डैक 82 अंक यानी 1.73% गिर कर 4,684 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 34 अंक यानी 1.64% की गिरावट के साथ 2,026 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.51 डॉलर चढ़ कर 61.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 0.10 डॉलर की कमजोरी के साथ 1,229.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2014)