एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में कमजोरी है।

कॉस्पी (Kospi) में 0.58% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.21% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.16% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.22% की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.06% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.95% की गिरावट है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 25 अंक की कमजोरी के साथ 8,383 पर है।

(शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2014)