एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की बढ़त है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.26% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.62% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.17% की बढ़त है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.38% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.46% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.30% की मजबूती है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 6 अंक हल्की बढ़त के साथ 8,336 पर है।

(शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2014)