एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी गिरावट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.31% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.46% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.53% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.86% नीचे है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.27% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.26% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 42 अंक की गिरावट के साथ 8,230 पर है।
(शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2014)