एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.44% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.32% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.23% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.34% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.83% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.60% की तेजी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 110 अंक की मजबूती के साथ 8,157 पर है।
(शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2014)