एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.64% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.56% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.26% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 2.02% की तेजी है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.86% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.18% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 26 अंक की मजबूती के साथ 8,299 पर है।
(शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2014)